July 12, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता बढ़ाने का लें संकल्प : रायपुर विधायक उमेश शर्मा’काऊ’

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा “काऊ” ने जनसंख्या से जुड़ी समस्याओं के प्रति वैश्विक चेतना जागृत करने का आह्वान किया है।

“हिन्द सवेरा” न्यूज पोर्टल संवाददाता को भेजे अपने संदेश में उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के कारण संसाधनों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरण जैसी कई चुनौतियां उत्पन्न हो रही हैं।

उमेश शर्मा “काऊ” ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस केवल एक औपचारिक अवसर नहीं, बल्कि समाज को जनसंख्या संबंधी मुद्दों के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने सभी लोगों से जनसंख्या नियंत्रण, परिवार नियोजन तथा सतत विकास के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि आइए, इस विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या संबंधी समस्याओं पर वैश्विक चेतना जागृत करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य के निर्माण का संकल्प लें।