July 9, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’, उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

देहरादून/ नई दिल्ली। रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने नई दिल्ली स्थित अटल अक्षय ऊर्जा भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

भेंट के दौरान उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों तथा समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का समय-समय पर प्राप्त होने वाला मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और जनसेवा के प्रति नई ऊर्जा प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में उत्तराखंड के विकास, जनकल्याण और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। विधायक ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आत्मीय स्नेह, मार्गदर्शन एवं शुभकामनाओं के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।