महापौर सौरभ थपलियाल ने फोर्टिस अस्पताल से लौटे वरिष्ठ पार्षद भूपेंद्र कठैत का जाना हालचाल
देहरादून। देहरादून नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल ने आज दिल्ली स्थित फोर्टिस अस्पताल से अपना इलाज कर दून लौटे नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद भूपेंद्र कठैत से उनकी सफल सर्जरी के बाद मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
महापौर ने कहा कि भूपेंद्र कठैत को स्वस्थ होते देखकर उन्हें अत्यंत संतोष हुआ। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी पार्षद और कर्मचारी एक परिवार की तरह हैं तथा सुख-दुःख के हर अवसर पर एक-दूसरे के साथ खड़ा रहना सभी का दायित्व है।
उन्होंने ईश्वर से भूपेंद्र कठैत के शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि वे जल्द स्वस्थ होकर अपने क्षेत्र की जनता की सेवा और विकास कार्यों में पूर्ववत ऊर्जा, उत्साह और समर्पण के साथ सक्रिय भूमिका निभाएं।
महापौर सौरभ थपलियाल ने भूपेंद्र कठैत के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामनाएँ भी व्यक्त कीं।
