राज्य मंत्री धीरेन्द्र सिंह पंवार को डोईवाला विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएँ
Screenshot
- देहरादून। मीडिया सलाहकार समिति, उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) धीरेन्द्र सिंह पंवार के आवास पर आज डोईवाला ब्लॉक के पूर्व कनिष्ठ प्रमुख विनोद राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर वीरेंद्र बिल्जवान, सुभाष मनवाल तथा महेंद्र पंवार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने राज्य मंत्री धीरेन्द्र सिंह पंवार के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर धीरेन्द्र सिंह पंवार ने सभी कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सहयोग और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा वे नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।
