June 19, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन 20 जून को, 24 विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी:उमेश शर्मा’काऊ’

देहरादून, 19 जून।
रायपुर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 20 जून 2026 (शनिवार) को विकासखंड रायपुर कार्यालय, तपोवन रोड, देहरादून में एक बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे से होगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा जनता की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।
शिविर में कुल 24 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन, आधार कार्ड अपडेट, श्रमिक पंजीकरण, आय प्रमाण पत्र सहित बिजली, पानी एवं सड़क संबंधी समस्याओं के समाधान की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
रायपुर विधानसभा के विधायक उमेश शर्मा (काऊ) ने क्षेत्र के सभी मंडल, मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के पात्र व्यक्तियों को आवश्यक दस्तावेजों सहित शिविर में लेकर आएं, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
विधायक श्री काऊ ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है तथा इस प्रकार के शिविर जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
“आपकी समस्या हमारी प्राथमिकता” की भावना के साथ आयोजित यह शिविर क्षेत्रवासियों के लिए विभिन्न सरकारी सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण प्रयास है।