भाजपा नेता गुसाईं के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दून महापौर से की मुलाकात
राजेश्वरीपुरम,नत्थनपुर,मधुवन काॅलोनी,मोहकमपुर, माजरी माफी तथा आसपास के क्षेत्रों की समस्याओं के निराकरण के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट एन के गुसाईं के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून नगर निगम महापौर सौरभ थपलियाल से उनके निवास पर मुलाकात की। लोगों ने महापौर से विभिन्न क्षेत्रों की अलग-अलग समस्याओं को लेकर विस्तृत वार्ता की।
स्थानीय पार्षदों द्वारा फोन न उठाने और बार बार आग्रह करने पर भी समस्याओं का समाधान न करने पर महापौर ने सीधे उनसे लिखित में शिकायत करने की बात कही।
माजरी माफी की मधुवन काॅलोनी के खराब ड्रेनेज पिट को बंद करने और राजेश्वरीपुरम की अधूरी बनी सड़क पर महापौर भड़के उठे और उन्होंने दूरभाष पर ही संबंधित विभागों की क्लास लगा दी और चेतावनी दी कि जन समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर हो।
प्रतिनिधिमंडल में राजेश्वरीपुरम जन कल्याण समिति के सचिव रोशन बिष्ट,समिति के उपाध्यक्ष के एस रावत,सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एस पी किमोठी,दिव्य प्रकाश नैथानी, कैैप्टैन (रि.)जगदीश सिंह रावत,बीरेन्द्र बहुगुणा,धर्मेंद्र राणा, भुवनेश देवलियाल,कीर्तिराम रावत,अजय रावत,तारीफ सिंह सहित अनेकों लोग शामिल रहे।
