June 14, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

उक्रांद ने एसडीएम के माध्यम से राज्य के मुखिया को दिया ज्ञापन,बेटियों से न्याय करो की मांग की

विरेन्द्र सिंह कपकोटी

हल्द्वानी।
उक्रांद ने एसडीएम के माध्यम से राज्य के मुखिया को दिया ज्ञापन,बेटियों से न्याय करो की मांग की
———————————————————————
आज उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ प्रदेश संगठन सचिव उत्तम बिष्ट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने एसडीम कोर्ट जाकर कन्या योजनाओं में आवंटन बजट को लेकर व बजट की कमी के संबंध में एसडीम के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन सौंपा।


इस अवसर पर उत्तम सिंह बिष्ट ने ने कहा एक और भाजपा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” का नारा देती है और दूसरी तरफ बेटियों के लिए बनाई गई योजनाओं का पैसा ही समय पर उनके खातों में जमा नहीं करती।
उन्होंने कहा कि एक योजना का पूरा लाभ मिलता नहीं कि दूसरी योजनाएं शुरू कर दी जाती हैं।
इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष काजल खत्री,महानगर अध्यक्ष रवि वाल्मीकि,मनोज नेगी,दीपा बिष्ट,रीना बोरा,वंदना पंत,कमला पांडे सहित क्षेत्र की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।