June 13, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

शर्मसार घटना।पिता ने किया 7 वर्ष की बेटी से दुष्कर्म,पुलिस ने किया गिरफ्तार।कहां की है ये घटना जानने के लिए पढ़े

शर्मसार घटना।पिता ने किया 7 वर्ष की बेटी से दुष्कर्म,पुलिस ने किया गिरफ्तार
—————————————————————————

अल्मोड़ा।
मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की है,जहां पिता ही हवश का हैवान बना और उसने मानवता व पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया।
पिता पुत्री के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली यह ताजा घटना उत्तराखंड के अल्मोड़ा से सामने आ रही है जहां शुक्रवार को अपनी सात साल की बेटी से दुष्कर्म करने करने का मामला उजागर हुआ हैं । बच्ची ने अपने पिता पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बच्ची के मेडिकल के बाद पुलिस ने उसकी मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना बीते गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बच्ची की मां ने गुरुवार रात आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में इस घटना की जानकारी दी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अल्मोड़ा तहसील के एक गांव की रहने वाली है। गुरुवार रात करीब नौ बजे उसके पति ने उसे पीट दिया। किसी तरह उसने जंगल में भागकर जान बचाई। जब वह वापस घर लौटी तो बेटी ने उसे बताया कि पिता ने उसके साथ गलत हरकत की है।
महिला ने बताया कि घर में मौजूद उसकी सास ने उसकी बेटी को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकीं। शुक्रवार सुबह बच्ची को मेडिकल के लिए अल्मोड़ा लाया गया। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। शुक्रवार देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।