October 27, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

जनवरी-फरवरी नहीं, अब चैत्र-बैसाख कहिए… सरकारी अधिसूचनाओं में हिंदू महीने लिखने का सीएम धामी ने दिया निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य में जारी होने वाली सरकारी अधिसूचनाओं, राजपत्र अधिसूचनाओं, उद्घाटन पट्टिकाओं और शिलान्यास पट्टिकाओं में तिथि और वर्ष के साथ विक्रम संवत और हिंदू माह (जैसे फाल्गुन, कृष्ण पक्ष/शुक्ल पक्ष) का उल्लेख अवश्य किया जाए। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग को तत्काल आवश्यक आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में जारी होने वाली सभी अधिसूचनाओं, शिलान्यास पट्टिकाओं और उद्घाटन पट्टिकाओं में इन पारंपरिक कालगणना मानकों को शामिल किया जा सके।

बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कहा कि विक्रम संवत भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है। सीएम धामी ने सोमवार को आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारी समिति डोईवाला, देहरादून द्वारा आयोजित ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने कहा कि तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित आदर्श संस्था सामाजिक और रचनात्मक क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नशा मुक्त उत्तराखंड के लिए पूरे प्रदेश में यह अभियान चलाया जा रहा है।

गीत एलबम का भी विमोचन
आदर्श संस्था के तत्वावधान में मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी द्वारा गीत एलबम देवभूमि मां औली बहार का विमोचन किया गया। गीत एलबम में विजेंद्र सिंह बर्त्वाल और उत्तम सिंह भंडारी ने गायन किया है। गीतकार सत्यपाल सिंह भंडारी, संगीतकार शैलेंद्र शैलू और दिलीप अंजवाल हैं। अभिनव उत्तम सिंह भंडारी और हरीश कोठारी ने किया है। इसके निर्माता उत्तम सिंह भंडारी हैं। इससे पहले मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने सचिवालय में सीएम धामी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

Share this post