June 12, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

भाजपा के दुष्कर्म आरोपी विधायक के खिलाफ सत्याग्रह करेगी कांग्रेस

भाजपा के दुष्कर्म आरोपी विधायक के खिलाफ सत्याग्रह करेगी कांग्रेस
——————————————————————
कांग्रेस ने भाजपा के दुष्कर्म आरोपी विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ कार्यवाही को लेकर मोर्चा खोल दिया है।
इसके लिए कांग्रेस आज हर की पैड़ी पर सत्याग्रह करेगी।
भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ भाजपा की एक महिला नेत्री ने उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
कांग्रेस सत्याग्रह के दौरान हर की पैड़ी का गंगाजल से धोकर शुद्धिकरण भी करेगी।
सत्याग्रह पर राज्य आंदोलनकारी व कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप व एस पी सिंह संयुक्त रूप से बैठेंगे।
अपने विधायक के खिलाफ होने जा रहे सत्याग्रह से स्थानीय भाजपाई स्वंय को असहज महसूस कर रहे हैं।