June 13, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

सांसद अधीर रंजन द्वारा राष्ट्रपति के लिए की गई टिप्पणी संविधान और मातृशक्ति का अपमान – सीएम पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को देश के संविधान, जनजाति समाज, आदिवासी समाज और मातृशक्ति का अपमान बताया है। उन्होंने इसे राष्ट्रपति तथा देश का अपमान बताते हुए कहा कि यह कृत्य घोर निंदनीय है इसकी जितनी निंदा की जाय कम है।