भू-कानून को लेकर उक्रांद मुखर,जनता उक्रांद को आशा भरी नजरों से देख रही है-डाॅ0जंतवाल

0
253

उत्तम सिंह बिष्ट

भू-कानून को लेकर उक्रांद मुखर,जनता उक्रांद को आशा भरी नजरों से देख रही है-डाॅ0जंतवाल
——————————————————————
कालाढूंगी।
उत्तराखंड क्रांति दल(उक्रांद)की एक बैठक भू-कानून,मूल निवास , रोजगार, शिक्षा,चिकित्सा व्यवस्था को लेकर कालाढूंगी विधानसभा के नयागांव क्षेत्र में आयोजित हुई।
इस अवसर पर 100 से अधिक महिलाओं व पुरुषों ने यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की।सभा में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।सभी वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों द्वारा 20 साल की लूट से जनता परेशान है और इस बार क्षेत्रीय दल की सरकार उत्तराखंड में लाने के लिए आतुर है।
सभा की अध्यक्षता नरेंद्र पाठक ने की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नैनीताल डाॅ0 नारायण सिंह जंतवाल थे। संचालन भुवन जोशी तथा उत्तम बिष्ट ने किया।
इस अवसर पर महिला नेत्री ज्योति नेगी ने कहा कि राज्य आंदोलन की तर्ज पर अब महिलाएं यूकेडी के साथ आ रही हैं और आज दल में सभी महिलाएं शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए जुड़ रही हैं।पूर्व विधायक डाॅ0नारायण सिंह जंतवाल ने कहा यूकेडी की ओर अब जनता आश भरी नजरों से देख रही है। जिस प्रकार आज महिलाएं और युवा शक्ति यूकेडी से जुड़े हैं, 2022 में निश्चित रूप से उत्तराखंड क्रांति दल एक बड़ी ताकत बनकर उभरेगा। भुवन जोशी जी ने कहा कि यदि यूकेडी सत्ता में आयी तो सिक्किम की तर्ज पर हर घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
उक्रांद हल्द्वानी नगर निगम पार्षद रवि वाल्मीकि ने कहा यदि हम सत्ता में आए तो उत्तराखंड को नशा मुक्त प्रदेश बनाएंगे।युवा संगठन सचिव उत्तम सिंह ने कहा की मूल निवास व भू कानून को लागू करा कर रोजगार व पलायन की समस्या को दूर करना उत्तराखंड क्रांति दल का सबसे पहला काम होगा। यूकेडी युवा जिला अध्यक्ष अशोक बोरा ने कहा कि यदि यूकेडी सत्ता में आई तो महिला सशक्तिकरण का कार्य जमीनी स्तर पर किया जाएगा ना कि राष्ट्रीय पार्टियों की तरह कागजी आधार पर।
सभा में निम्न प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किए गए।
मूल निवास लागू करवाना, भूकानून लागू करवाना,सिक्किम की तर्ज पर एक घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी,नशा मुक्त उत्तराखंड बनाना।
सभा में सार्थक कुमार, सागर भदानी, देवेश आर्य,प्रयाग तिवारी,गीता देवी, मनीषा भट्ट,जानकी देवी मेहरा,पुष्पा देवी,उमा देवी,रीना देवी ,कुंती देवी, दीपा सैनी,पार्वती देवी,दुर्गा देवी,सीता आर्य,रेखा देवी,हीरा देवी,पूनम मेहरा सूरज बिष्ट सहित बड़ी तादात में आमजनता उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here