प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत का बढ़ा गौरव, विकास की नई ऊंचाइयों की ओर देश :विधायक उमेश शर्मा’काऊ’
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर रायपुर में गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रायपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने इन कार्यक्रमों में पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने वार्ड 55 के शाह नगर, गोरखपुर स्थित राकेश पंडित के निवास, रायपुर के किद्दूवाला स्थित दुर्गा मंदिर तथा अजबपुर खुर्द में कुकरेजा इंस्टीट्यूट के समीप शीतला माता मंदिर में आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रमों में सहभागिता की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को उत्साह के साथ मनाया।
इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं निर्णायक नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर रहा है और विश्वगुरु बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

पिछले एक दशक से अधिक समय में देश ने अनेक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णयों को साकार होते देखा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास, सुशासन, सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और प्रभाव इसका प्रमाण है।
विधायक ने कहा, “आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का डंका विश्व पटल पर बज रहा है। दुनिया भारत की सामर्थ्य, क्षमता और नेतृत्व को गंभीरता से देख रही है। यह नए भारत के आत्मविश्वास और सामर्थ्य का प्रतीक है।”
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की और कहा कि देश उनके नेतृत्व में विकास एवं प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।
