May 2, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

मंत्री डॉ0 हरक सिंह रावत की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात।नाराज हरक,क्या पड़ेगा फरक।

मंत्री डॉ0 हरक सिंह रावत की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात।नाराज हरक,क्या पड़ेगा फरक।
-‐——————————————————————-
पुष्कर सिंह धामी के राज्य के नये मुख्यमंत्री बनने से यूं तो उत्तराखंड के कई वरिष्ठ विधायक नाराज बताये जा रहे हैं,उनमें से एक नाम नवनियुक्त ऊर्जा मंत्री डॉ0 हरक सिंह रावत का भी है।
अपनी नाराजगी को लेकर डाॅ0 रावत ने भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में जाकर मुलाकात की।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने दिल्ली पहुँचे,देर रात हुई मुलाकात में मंत्री हरक सिंह रावत ने गृह मंत्री को धन्यवाद दिया और उत्तराखंड की तमाम राजनैतिक गतिविधियों के साथ साथ 2022 के चुनावों के मुद्दों पर भी चर्चा हुई माना जा रहा है कि हरक सिंह रावत को चुनावो में बीजेपी संगठन बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है आपको बता दे कि नाराज रहे मंत्री हरक सिंह रावत को मनाने का काम गृह मंत्री अमित शाह ने ही किया जिसके बाद उन्होंने मंत्री की शपथ ली वही देर शाम हरक सिंह रावत दिल्ली अमित शाह से मिलने भी पहुँच गए थे वही अभी मंत्री दिल्ली से वापस देहरादून आ रहे है।

About The Author