May 2, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

नजूल भूमि का मुद्दा बेहद गंभीर,फ्री होल्ड करें राज्य सरकार-शर्मा

विरेन्द्र सिंह कपकोटी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह के दिन हुई वार्तालाप के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सदस्य पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री केे समक्ष रुद्रपुर के सबसे बड़ी समस्या नजूल भूमि को फ्री होल्ड कराने की नीति का निवेदन किया था। साथ ही प्रदेश के बेरोजगार नौजवानों के लिये रोजगार नीति बनाकर रोजगार देने की मांग भी।

व्यापारियों को बैंक ब्याज के छूट देने समेत आदि मांगो को रखा। वरिष्ठ भाजपा नेता विकास शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र की नजूल भूमि का मुद्दा बेहद ही गम्भीर मुद्दा है, उन्होंने रुद्रपुर की नजूल भूमि को नीति बनाकर फ्री होल्ड करवाने की मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री से की।
उन्होंने आशा प्रकट की कि सरकार हमारी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही करेगी।

About The Author