मुख्यमंत्री ने कोविड राहत सामग्री की 10 गाड़ियों को किया फ्लैग ऑफ,मसूरी विधायक गणेश जोशी भी थे मौजूद
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने न्यू केंट रोड, हाथीबड़कला से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों हेतु कोविड राहत सामग्री की 10 गाड़ियों का फ्लैग ऑफ किया।
यह राहत सामग्री मसूरी विधानसभा क्षेत्र के लगभग 1500 परिवारों को वितरित की जायेगी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे।
Share this post
