June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा भी साक्षी रहे नवनियुक्त मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में

व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा भी साक्षी रहे नवनियुक्त मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में
————————————————————————
उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज तमाम सियासी उठापटक व कयासों के बीच मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है।वे राज्य के अभी तक के मुख्यमंत्रियों में से सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने।
रुद्रपुर से भाजपा नेता,धामी के पुराने परिचित व देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा भी उनके सपथ समारोह में शामिल हुए।
भाजपा नेता विकास शर्मा ने कहा कि भाजपा हाईकमान ने जिस तरह से युवा मुख्यमंत्री बनाया है निश्चित रूप से युवाओं व भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया है और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से विजय का परचम लहरायेगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और निश्चित ही रूप से प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चौमुखी विकास होगा।
उन्होंने शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व व संगठन के सभी लोगों का आभार भी व्यक्त किया।