June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

धामी के मुख्यमंत्री बनने पर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा रुद्रपुर के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए किया मिष्ठान वितरण

धामी के मुख्यमंत्री बनने पर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा रुद्रपुर के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए किया मिष्ठान वितरण
———————————————————————–
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जनपद के खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाये जाने पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सदस्य पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर विकास शर्मा के नेतृत्व में बाटा चौक पर कार्यकर्ताओं के साथ मिष्ठान वितरण किया एवं जमकर आतिशबाजी भी की। साथ ही शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व व संगठन नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया।

रुद्रपुर स्थित बाटा चौक पर मिष्ठान वितरण के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विकास शर्मा ने कहा कि भाजपा हाईकमान ने जिस तरह से युवा मुख्यमंत्री बनाया है निश्चित रूप से युवाओं व भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया है और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से विजय का परचम लहरायेगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और निश्चित ही रूप से प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चौमुखी विकास होगा। साथ ही शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व व संगठन नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह,मेयर रामपाल सिंह जिला अध्यक्ष देवभूमि व्यापार मंडल गुरमीत सिंह वेद ठुकराल महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह परवेज खान पार्षद प्रमोद शर्मा धर्म सिंह कोली विनय विश्वाश प्रमोद मित्तल मनीष मित्तल राहुल सरीन मनोज छाबड़ा संजय हालदार बॉबी डुडेजा सनी अरोरा दीपक कटारिया हरजीत राठी दीपक शर्मा ललित नारंग राजू कोली शैलेन्द्र रावत मुकेश वशिष्ठ अनुज कुमार जयंत सिंह आदि थे।