June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

विश्वासघात- गाड़ी लेकर फुर्र हुआ,टैस्ट ड्राइव के बहाने गाड़ी मांगने वाला,कहां की है घटना,जानने के लिए पढ़ें

देहरादून।
ठग भी ठगी करने के लिए नये-नये हथकंडों का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं,ऐसा ही एक वाकया राज्य की अस्थाई राजधानी देहरादून के क्लेमेन्ट टाउन क्षेत्रांतर्गत का है।
वाहन खरीदने आया व्यक्ति टेस्ट ड्राइव लेने के बहाने वाहन लेकर ही फरार हो गया। जानकारी के अनुसार युसुफ निवासी मोरोवाला क्लेमेनटाउन अपना दुपहिया वाहन बेचना चाहता था, पीड़ित को एक फोन कॉल आया और वाहन खरीदने की बात की। सौदा तय हो जाने के बाद उक्त आदमी ने आईएसबीटी बुलाया। वहां से वाहन की टेस्ट राइड के रूप में चलाने को लिया और लेकर फरार हो गया।
पीड़ित ने मोबाइल पर बताए गए नाम के आधार पर आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने मुकमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।