June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

तपिस-जून में दून में रेगिस्तान की तपिस,लेकिन अब खुसखबरी क्या है,पढें

देहरादून।
जून के महीने में ही अपने खुशगवार मौसम के लिए देश व दुनियाभर में पहचान रखने वाले उत्तराखंड व खासतौर से जून के महीने का आखिरी दिन रेगिस्तान का अहसान करा गया,लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अब मौसम ठीक रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में राजधानी के अलावा पौड़ी और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। टिहरी, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 48 घंटे में राज्य के मैदानी क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले 24 घंटे के लिए राज्य के नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए अलर्ट और शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी देहरादून में आसपास के इलाकों में गुरुवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। 37.8 डिग्री रहा पारा, दूनवासियों का छूटा पसीना राजधानी दून व आसपास के इलाकों में बुधवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। 15 अप्रैल के बाद तापमान का यह रिकार्ड सबसे अधिक है। 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री पहुंचने से जबरदस्त गर्मी रही। सूरज की तपिश देखकर लोग घरों से बाहर निकलने का साहस नहीं जुटा पाए।