June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

किस भाजपा नेता ने नगर निगम द्वारा कब्जे किये जाने संबधी नोटिस का जवाब दिया,जानने के लिए पढें

नगर निगम आयुक्त द्वारा भाजपा नेता को जारी किये गये नोटिस का जवाब भाजपा नेता शर्मा ने कुछ इस प्रकार से दिया है-
महोदय समाचार पत्रों के माध्यम से मुझे ज्ञात हुआ कि आपके द्वारा एक नोटिस जिसमें दर्शाया गया है कि मेरे द्वारा शैलजा कॉलोनी में अतिक्रमण कर अनाधिकृत कब्जा किया गया है महोदय उस भूमि से मेरा व्यक्तिगत कोई लेना देना नहीं है उक्त स्थान पर शैलजा वेलफ़ेयर सोसाइटी के आग्रह पर श्री बालाजी सेवा समिति ओर शैलजा वेलफेयर सोसाइटी ध्दारा सयुंक्त रूप से प्राचीन शिव मंदिर श्री नीलकंठ धाम का जीर्णोद्धार रजिस्ट्री वाली जमीन पर करवाया गया है।
अतः महोदया आप से मेरा निवेदन है कि उक्त स्थान पर मेरा व्यक्तिगत किसी प्रकार का कोई कब्जा नही है। अतः आपसे अनुरोध है कि आप जो नोटिस जारी करे उसे मंदिर समिति के नाम से जारी करे अन्यथा मुझे अन्य विधिक कार्यवाही करने पर मजबूर होना पड़ेगा।