June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

युवाओं को सौगात,वन विभाग में 894 फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती की तैयारी,उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग को भेजी अधियाचना

युवाओं को सौगात,वन विभाग में894 फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती की तैयारी,उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग को भेजी अधियाचना
‐——————————————————————लम्बे समय से नौकरी की आस लगाये बैठे बेरोजगार युवकों को वन विभाग सौगात देने की तैयारी कर रहा है,इस हेतु वन विभाग ने 894 फॉरेस्ट गार्ड के पदों को भरने की प्रक्रिया जारी करते हुए उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग को अधियाचना भेज दी है,उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग जल्दी ही इन पदों को भरने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर देगा।
वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के 894 पदों पर   भर्ती    की  तैयारी   शुरू  हो    गयी   है.   विभागीय अधिकारियों  के अनुसार  जुलाई  से  भर्ती  प्रक्रिया  शुरू       हो      जाएगी।
वन      विभाग      ने     उत्तराखंड अधीनस्थ        सेवा        चयन       आयोग       को        इसका  अधियाचन भेज दिया है। इस पर आयोग इसी माह के अंत तक विज्ञप्ति जारी कर सकता है।

हाईकोर्ट ने वन विभाग में खाली सभी पद छह माह के  अंदर  भरने  के  निर्देश  दिए  हैं।  अधीनस्थ  सेवा  चयन आयोग के माध्यम से वर्तमान में 1218 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल   रही  है।  जुलाई  और अगस्त में  फिजिकल  होना  है।  विभाग  ने  शुक्रवार  को  ही  894   फॉरेस्ट   गार्ड   की  भर्ती   के  लिए  अधियाचन आयोग को भेज दिया है। उम्मीद है कि जून अंतिम सप्ताह    में     इन    पदों    के    लिए    आयोग     विज्ञप्ति  निकाल  देगा। इसके बाद जुलाई से इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।