October 31, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राठ महाविद्यालय पैठाणी,पौड़ी गढ़वाल में होंगे अनेकों कार्यक्रम,प्राचार्य डॉ0 जितेन्द्र कुमार नेगी ने दी जानकारी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राठ महाविद्यालय पैठाणी,पौड़ी में होंगे अनेकों कार्यक्रम,प्राचार्य डॉ0जितेन्द्र कुमार नेगी ने दी जानकारी
‐——————————————————————–
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राठ महाविद्यालय पैठानी,पौड़ी गढ़वाल में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होगा I
प्रात: 7:00 बजे से 8:00 बजे तक छात्र/छात्राएं अपने-अपने घरों में योग/ आसन की विभिन्न मुद्राओं को संचालित करना होगा, प्राचार्य डॉ0 जितेन्द्र कुमार नेगी ने बताया कि यह कार्यक्रम महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा संकाय की ओर से आयोजित किया जायेगा , जिसमे विभागाध्यक्ष डॉ0 गोपेश कुमार सिंह छात्रों को यथासंभव वर्चुअल माध्यम से निर्देशित/ संचालित करेगें I
दूसरा वर्चुअल कार्यक्रम व्याख्यान 11:00 से प्रारंभ होगा, जिसमें छात्रों को योग, ध्यान के महत्व पर विशेष चर्चा-परिचर्चा आयोजित होगी I इस कार्यक्रम को जोशीमठ डिग्री कोलेज के प्रोफेसर व महर्षि अरविंद सोसायटी के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ0 चरण सिंह “केदारखड़ी” सम्बोधित करेंगे I
प्राचार्य डॉ0 जितेन्द्र कुमार नेगी कहा कि उक्त दोनों कार्यक्रमों की सभी रूपरेखा बना ली गई है , सभी छात्र/छात्राओं के साथ-साथ प्राध्यापकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों को उपस्थित होने के आदेश दिये जा चुके हैं I

Share this post