June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

इस शुभ घड़ी को खुलेंगे बाबा केदारनाथ के द्वार,BKTC अध्यक्ष अजेंन्द्र अजय की उपस्थिति में तय हुई तिथि

विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष शुक्रवार10 मई को प्रात: 7 बजे खुलेंगे।


भगवान केदार नाथ की पंचमुखी भोग मूर्ति 5 मई को पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भैरव नाथ जी की पूजा होगी।

पंचमुखी डोली 6 मई श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी विभिन्न पड़ावों से होकर 9 मई शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी।

आज पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में आयोजित धार्मिक समारोह में कपाट खुलने की तिथि तय हुई।