June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर सूचना एवं लोक सम्पर्क मुख्यालय में डीजी बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर
सूचना एवं लोक सम्पर्क मुख्यालय में डीजी बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण

जहां संपूर्ण राष्ट्र आज अपनी आजादी की 76वीं वर्षगांठ को बड़े धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ मना रहा है वहीं देवभूमि उत्तराखंड सरकार तथा सरकार के महत्वपूर्ण महकमे उत्तराखण्ड सूचना विभाग ने भी रिंग रोड़ स्थित मुख्यालय में धूमधाम से स्वस्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ मनाई।

77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना एवं लोक सम्पर्क निदेशालय में महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मुख्यालय में ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर अपर निदेशक आशिष त्रिपाठी, उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव,रवि विजारनियां सहित सभी अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

इस अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सभी को अपने अधिकार व कर्तव्यों का निर्वहन करने की बात करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

महानिदेशक ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आह्वान किया उत्तराखण्ड के सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग को आदर्श विभाग बनाना है।