June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

बैंक मैनेजर को गार्ड ने लगाई आग,अफरा तफरी के बाद बैंक का कामकाज हुआ ठप्प

धारचूला(उत्तराखंड)

बैंक मैनेजर को गार्ड के साथ विवाद इतना महंगा पड़ेगा,इसे मैनेजर ने कभी सोचा भी नहीं होगा।
देवभूमि उत्तराखंड के धारचूला में एसबीआई मैनेजर और गार्ड के बीच विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि गार्ड ने तैश में आकर बैंक मैनेजर के ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। बैंक में इस प्रकार की अप्रत्याशित घटना से अफरा तफरी मच गई। बैंक मैनेजर को चिकित्सकीय उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने देहरादून निवासी गार्ड दीपक छेत्री को हिरासत में ले लिया है। बैंक कर्मियों ने मैनेजर को इलाज के लिए बाहर ले जाने को हैली सेवा उपलब्ध कराने की मांग की है।

डॉक्टर के अनुसार मैनेजर मोहमद ओवेस उम्र 55 निवासी बिहार 40 प्रतिशत जल चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसबीआई के बैंक मैनेजर को आपसी विवाद के बाद बैंक गार्ड ने तेल छिड़ककर आग लगा दी। जिसके बाद किसी तरह आस पास खड़े लोगों ने आग बुझाई व उसे अस्पताल ले गए। शनिवार को एसबीआई में सुबह साढ़े दस बजे के करीब बैंक गार्ड व बैंक मैनेजर के बीच हुए विवाद ने इतना बड़ा रूप लिया कि बैंक में अफरा तफरी मच गई।
विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि बैंक के गार्ड ने पेट्रोल डालकर मैनेजर को आग लगा दी। आस पास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई व मैनेजर को अस्पताल पहुंचाया।अभी उपचार चल रहा है। पुलिस ने बैंक गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।