June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

सीएम धामी,पूर्व सीएम निशंक व प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की मौजूदगी में हरिद्वार लोकसभा के सैकड़ो कांग्रेसी व बसपाई हुए भाजपाई

भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय, देहरादून में हरिद्वार लोकसभा से कांग्रेस एवं बसपा के कई प्रदेश स्तरीय नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा नेताओं ने सभी का फूलमालाओं व पार्टी पटके से स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट,पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डाॅ0 रमेश पोखरियाल निशंक,उत्तराखंड सरकार में पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ एवं वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।