June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

जिलाधिकारी ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को अपने अधीनस्थों सहित निर्धारित समय अनुसार कार्यालय में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराने के दिये निर्देश

देहरादून दिनांक 21 मई 2020 (जि.सू.का), जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार द्वारा जनपद के सभी कार्यालयाध्यक्षों को अपने अधीनस्थों सहित निर्धारित समय अनुसार कार्यालय में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त के क्रम में आज उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार द्वारा तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान 06 कार्मिक विलम्ब से पंहुचे तथा 02 कार्मिक बिना अवकाश स्वीकृत कराये अनुपस्थित पाये गए, जिनका उप जिलाधिकारी सदर ने स्पष्टीकरण तलब करते हुए उक्त कार्मिको को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण का प्रतिउत्तर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।