उक्रांद ने किया अपने पूर्व केंद्रीय संगठन मंत्री धर्मेन्द्र कठैत को याद,कहा स्व0कठैत के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता
देहरादून दिनाँक 05-05-2022:
उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता व पूर्व केंद्रीय संगठन मंत्री स्व0 श्री धर्मेन्द्र कठैत की प्रथम पुण्यतिथि पर याद किया गया।
स्व0 धर्मेन्द्र कठैत पिछले वर्ष कोरोना के कारण इस दुनिया से अलविदा हो गये।
दल के प्रति उनकी लगन व निष्ठां को हमेशा याद किया जायेगा।
दल के प्रत्येक कार्यकर्मों चाहे कोई जुलूस हो या प्रदर्शन चाहे पार्टी के बड़े कार्यक्रम हो स्व0 धर्मेन्द्र कठैत उन सभी को सफल बनाने के लिए शत प्रतिशत अपना योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
इस अवसर पर डॉ0शक्ति शैल कपरुवाण, सुनील ध्यानी, लताफत हुसैन, रामपाल, राजेंद्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
Share this post
