October 31, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

पुष्कर सिंह धामी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

पुष्कर सिंह धामी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं जश्न का माहौल है। ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती के नेतृत्व में दून तिराहे पर आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण के साथ जश्न मनाया गया।इस दौरान ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार निर्वाचित हुए विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा किया।
मंगलवार को कार्यकर्ताओं द्वारा दून तिराहे पर जोरदार आतिशबाजी की गई।वही कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते और होली खेलते नजर आए साथ ही केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए नारेबाजी भी की।कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर धामी के दोबारा सीएम बनने की बधाई दी।कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के रूप में प्रदेश को फिर युवा मुख्यमंत्री मिला है इससे युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
इस अवसर पर ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम छूएगा।अग्रवाल ने कहा कि जनता ने जो विश्वास और भरोसा प्रचंड जीत के साथ बीजेपी पर दिलाया है सरकार उस विश्वास पर खरे उतर कर राज्य में विकास योजनाओं को क्रियान्वित कर अपने संकल्प को पूरा करेगी।उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता ने प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं प्रधानमंत्री मोदी के विजन पर मोहर लगाई है। अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना जिसमें आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा इसे साकार करने के लिए हम सभी दृढ़ संकल्पित हैं।
मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत प्राप्त कर भाजपा लगातार दूसरी बार सत्ता पर पहुंची है उन्हें हाईकमान द्वारा दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ कि जब उत्तराखंड में किसी दल को लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का अवसर मिला जिसका श्रेय धामी जी को जाता है।
इस अवसर पर इंद्र कुमार गोदवानी, संजय शास्त्री, जयंत किशोर शर्मा, गोपाल सती, बृजेश शर्मा, अनीता तिवारी, भूपेंद्र राणा, नितिन सक्सेना, राकेश चंद्र, सुजीत यादव, प्रतीक कालिया, संजय व्यास, प्रदीप कोहली, शिव कुमार गौतम, सुमित पवार, पवन शर्मा, वेदप्रकाश ढींगरा, सतीश पाल, विकास तेवतिया, जितेंद्र कुमार, राहुल दिवाकर, सरदार सतीश, रीना शर्मा, रीता गुप्ता, सरला अग्रवाल, राकेश पारचा, राजू नरसिमा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share this post