October 31, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने विधानसभा चुनाव के बाद आज जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से की शिष्टाचार भेंट

ऋषिकेश 28 फरवरी l विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने विधानसभा चुनाव के बाद सोमवार को जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया ।




इस अवसर पर अग्रवाल ने जगतगुरु शंकराचार्य जी को शिवरात्रि की शुभकामनाएं भी भेंट की ।वार्ता के दौरान अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश व देश की खुशहाली के एवं शिवरात्रि के पावन पर्व से पूर्व गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।




उन्होंने कहा कि देव भूमि उत्तराखंड आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है । आने वाले समय में चार धाम यात्रा प्रारंभ होने जा रही है जिसके लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार, ऋषिकेश से होते हुए चार धाम यात्रा के लिए पहुंचते हैं। उन यात्रियों के सकुशल यात्रा संचालन एवं धार्मिक मान्यताओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा वार्ता हुई।




Share this post