May 25, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

भाजपाईयों की चाहत बनकर हरीश रावत ने भाजपा को दिया एक और झटका,लालकुआं से व्यापार मंडल अध्यक्ष को कांग्रेस में कराया शामिल

 

हरदा कर रहे भाजपाईयों का हरण,कई भाजपाईयों की चाहत बनकर भाजपा को दिया एक और झटका, लालकुआं में व्यापार मंडल अध्यक्ष को कांग्रेस में कराया शामिल

लालकुआं-

कांग्रेस का नारा सबकी चाहत,हरीश रावत चरितार्थ हो ना हो,लेकिन लालकुंआ से हरीश रावत भाजपाईयों की चाहत जरूर बनते जा रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व सीएम लगातार भाजपाईयों का हरण करने में लगे हैं।
जब से कांग्रेस हाईकमान ने उनकी रामनगर की जनता की चाहत से हटाकर लालकुआं की जनता की चाहत बनने के लिए भेजा,हरदा यहां पर कई भाजपाईयों की चाहत भी बनते नजर आ रहे हैं।लगातार कई भाजपाई चेहरे उनके साथ जुड़ते चले जा रहे हैं।



लालकुआं विधानसभा से चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक के बाद एक नए लोगों को कांग्रेस की सदस्यता करा रहे हैं भाजपा से ब्लॉक प्रमुख और हल्द्वानी पूर्वी के मंडल अध्यक्ष सहित कई नेताओं को कांग्रेस में शामिल कराने के बाद आज हल्दुचौड़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चंदू खोलिया को हरीश रावत ने कांग्रेस में शामिल कराया है। चंदू खोलिया भाजपा को छोड़ कांग्रेस के हाथ के साथ चले गए हैं।





हल्दुचौड व्यापार मंडल अध्यक्ष चंदू खोलिया के घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज उन्होंने भारतीय जनता पार्टी छोड़ कर के कांग्रेस का दामन थामा। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष चंदू खोलिया ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है , और लालकुआं विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआ क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी हैं और लोगों में उनके प्रति दिन प्रति दिन बढ़ रहे जनाधार को देखते हुए आज उन्हें भी कांग्रेस का दामन थामा उन्होंने सभी लालकुआं विधानसभा वासियों से व्यापारी भाई बहनों युवा साथियों से कांग्रेस के पक्ष में हरीश रावत जी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की तथा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के संकेत बन चुके हैं।
यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा कि भाजपाईयों को अपने खेमे में मिलाकर हरीश रावत को कितना फायदा होगा।