May 25, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

डाॅ0 धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा विभाग की बैठक ली,रिक्त पदों पर सप्ताह भर में डीपीसी करने के दिये निर्देश

डाॅ0 धन सिंह रावत ने ली उच्च शिक्षा विभाग की बैठक
-‐——————————————————————
देहरादून।
उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत उच्च शिक्षा विभाग में तेजी से काम करने के मूड में नजर आने लगे हैं।

मंत्री डाॅ0 रावत ने उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी स्थित सचिवालय के डीएमसी सभागार में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली।

उन्होंने राजकीय विश्वविद्यालयों में शीघ्र परीक्षा परिणाम जारी करने, नये छात्रों के प्रवेश तथा समय पर दीक्षान्त समारोह कराने के निर्देश कुलपतियों को दिये।

इसके अतिरिक्त राजकीय महाविद्यालयों में प्राचार्य तथा अन्य रिक्त पदों पर एक सप्ताह के भीतर डीपीसी करने के निर्देश भी दिये गये।