June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

भाजपा महानगर अध्यक्ष के महासंपर्क अभियान में मुख्य अतिथि रेलवे के सदस्य विकास शर्मा ने ट्रांजिट कैम्प से की

प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर आज भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में चल रहे महासंपर्क अभियान में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्वोत्तर रेलवे के सदस्य एवं देव व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा ने ट्रांजिट कैम्प के शिव नगर के बूथ नंबर 44,45,46 के चामुंडा मंदिर से मां काली का आशीर्वाद लेकर की।
पूर्वोत्तर रेलवे के सदस्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण योजनाओं का लाभ कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर दिलवाया जाएगा और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को दी जाएगी उन्होंने 2022 में पुनः भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने का मौका देने का आह्वान किया और माननीय पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड के विकास में योगदान देने का साथ मांगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर रुद्रपुर मंडल के प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी का प्रचार किया जा रहा है कार्यकर्ताओं को झंडे सरकार की उपलब्धियों के पंपलेट इत्यादि उपलब्ध कराए जा रहे हैं उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को 2022 में होने वाले चुनाव में लगने का आह्वान किया।
इस दौरान महानगर मंत्री शम्मी गुप्ता वार्ड के पार्षद शिव कुमार गंगवार युवा मोर्चा के अध्यक्ष विजय डे सतपाल गंगवार एससी मोर्चा के अध्यक्ष संदीप बाल्मीकि राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिला अध्यक्ष देव शर्मा शिव कुमार शिबू विपिन शर्मा गीता गुप्ता शक्ति केंद्र संयोजक गिरीश राठौर अजय शर्मा सुरेश विश्वास गोविंद शर्मा लाखन लोधी डीके गंगवार हरजीत राठी चंदन सक्सेना दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे।