June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

पुष्कर सिंह ने पुष्पराज सिंह से की मुलाकात,पुष्पराज सिंह ने ह्वाइट टाइगर सफारी जू को स्थापित करने का दिया सुझाव

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को जीटीसी हेलीपेड पर मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं मध्यप्रदेश वाइल्ड लाइफ बोर्ड के पूर्व सदस्य श्री पुष्पराज सिंह ने भेंट की। उन्होंने कहा की निर्देशक श्री चाणक्य चटर्जी द्वारा चारधाम पर एक सीरियल बनाया जा रहा है, जो जी टीवी पर प्रसारित होगा। यह एक म्यूजिकल आधारित सीरियल होगा। श्री पुष्पराज सिंह ने इस सीरियल के मुहूर्त शॉट के लिए मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया।

श्री पुष्पराज ने इस अवसर पर व्हाइट टाइगर सफारी जू को उत्तराखंड में स्थापित करने का सुझाव भी दिया । उन्होंने बताया की अभी विश्व का एकमात्र व्हाइट टाइगर सफारी जू रीवा मध्यप्रदेश में स्थापित है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद भी मौजूद थे।