June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम गोवा (पंजिम) को रवाना

बिरेन्द्र सिंह कपकोटी

 

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम गोवा (पंजिम) को रवाना

रुद्रपुर।
उत्तराखंड मिनी फुटबॉल की टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए आज रुद्रपुर (उधम सिंह नगर ) से गोवा के लिए रवाना हुई टीम रवाना होने से पहले वरिष्ठ समाजसेवी मनोज पांडे एवं पूरन पांडे जी द्वारा टीम को बधाई शुभकामनाएं और खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं देने व टीम को रवाना करने के लिए रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंच कर टीम को विदाई दी l
विगत दिनों हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर राज्य की टीम का चयन हुआ जिसमें चयनित खिलाड़ी 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे
अभिमन्यु नागपाल को टीम की कमान संभालने को दी गई है साथ ही आदित्य यादव, अक्षय कुमार, आयुष नेगी , लक्ष्य धर्म सेतू , शुभम कारकी , प्रथम बगढ़वाल टीम के सदस्य हैं टीम कोच रोहित पांडे के साथ टीम के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ शुभकामनाएं देकर विदाई दी है इस अवसर पर मनोज पांडे, मनमोहन देव, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।