June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

राठ महाविद्यालय पैठाणी में बी0पी0एड0 पाठयक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

डाॅ0 देव कृष्ण थपलियाल

 

*राठ महाविद्यालय पैठाणी में बी0पी0एड0 पाठयक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू ,*

पैठाणी I राठ महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के द्वी वर्षीय बी0पी0एड0 पाठयक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है I विभागाध्यक्ष डॉ0 गोपेश कुमार सिंह ने बताया कि आगामी सत्र 2021-23 के लिए छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये, इच्छुक छात्र- छात्राये अपना नामांकन रजिस्ट्रेशन लिंक https://forms.gle/M8gAd1KviS9SWF6A6 पर कर सकते है, अथवा वे महाविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध इसी लिंक पर जा सकते हैं I रजिस्ट्रेशन की अवधि 28 सितंबर से 28 अक्टूबर 2021 तक रहेगी है, इस अवधि में इच्छुक छात्र 300 रू0 रजिस्ट्रेशन फीस के साथ अपना नामांकन सुनिश्चित कर सकता है I इसके अतिरिक्त वह किसी भी कार्य दिवस पर महाविद्यालय कार्यालय मे स्वयं उपस्थित हो कर अथवा प्राचार्य डॉ0 जितेंद्र कुमार नेगी (मो0 7409783331 अथवा विभागाध्यक्ष (मो0 8318521617) से दूरभाष से भी जानकारी प्राप्त कर सकते है I
सीमित सीट होने के कारण कई छात्र- छात्राएं महाविद्यालय में इस पाठयक्रम का इंतजार लंबे समय से कर रहे थे, विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में सारी सूचनाएं दी गई है, ताकि कोई छात्र प्रवेश से वंचित न रहे I