June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

पति के संग बाजार गई महिला लापता,सीसीटीवी फुटेज में हरिद्वार की ओर जाती दिख रही है महिला

पति के संग बाजार गई महिला लापता,सीसीटीवी फुटेज में हरिद्वार की ओर जाती दिख रही है महिला
—————————————————————
देहरादून।
पल्टन बाजार में लोग पत्नी संग सैर सपाटे,मौज मस्ती तथा शापिंग के लिए जाते हैं,यदि अचानक से इनमें से एक गायब हो जाये तो सैर सपाटा घाटे का सौदा बनकर रह जाता है।
ऐसा ही एक वाकवा पति के साथ पल्टन बाजार आई महिला के अचानक से गुम हो जाने पर उसके पति के साथ हुआ।
महेश चंद निवासी भाऊवाला ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ 14 सितंबर को पल्टन बाजार आया था।
दोपहर करीब 2 बजे वह तहसील चौक से अचानक गायब हो गई। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में महिला हरिद्वार की ओर जाती दिखी है। महिला और उसके पति की कॉल डिटेल मंगाई जा रही है।