May 25, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

आम आदमी पार्टी का उत्तराखंड में ना कोई भविष्य है और नहीं कोई वजूद,आखिर ये कहा किसने,जानने के लिए पढें

आम आदमी पार्टी का उत्तराखंड में ना कोई भविष्य है और नहीं कोई वजूद
—————————————————————-
देहरादून।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के इस्तीफे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि चुनावी मैदान में उतरने से पहले ही आप का आगाज यदि ऐसा है तो अंजाम कैसा होगा।
उन्होंने कहा कि आप कांग्रेस के चार कार्यकारी अध्यक्ष के बनाए जाने पर मजाक उड़ा रही थी और वही मजाक उडाने वाली आम आदमी पार्टी आज हूबहू कांग्रेस की राह पर चलने को मजबूर हो गई है।
जिस तरह से अपनी अनदेखी से आजिज आकर आप के प्रदेश अध्यक्ष कलेर ने पार्टी से इस्तीफा दिया है वह हैरतअंगेज है।
गोदियाल ने आप पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अभी तो प्रदेश में चुनाव हुए भी नहीं हैं पार्टी का उत्तराखंड में कोई भविष्य वह मौजूद नहीं है।
विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख कई पार्टियां आती हैं,और चुनाव खत्म होते ही वो भी दिखाई नहीं पड़ते हैं।