May 25, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

हिन्दी दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी है।

अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि किसी भी देश की मातृभाषा ही अपनी संस्कृति एवं परम्पराओं से जोड़ने में मददगार होती है। आज वैश्विक स्तर पर भी हिन्दी भाषा की स्वीकार्यता बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर हिन्दी भाषा का और तेजी से प्रचार-प्रसार हो, इसके लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने सभी से अपने दैनिक जीवन में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लेने की भी अपेक्षा की है।