May 25, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

भाजपा नेता विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री धामी एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दी

बिरेन्द्र सिंह कपकोटी

विकास ने दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

रुद्रपुर- विधानसभा के आनंद खेड़ा नंबर दो में जाकर वरिष्ठ भाजपा नेता विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दी एवं करोना से बचाव के लिए आयुष किट का वितरण किया।
श्री शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं और जनकल्याणकारी योजनाएं सफलता से संचालित की जा रही हैं। जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है ।श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रयासरत है और मिशन 2022 के तहत इस बार भी राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य का चहुमुखी विकास होगा।
इस दौरान ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष हरीश भट्ट , महिला मोर्चा की महामंत्री शांति बाला, क्षेत्र पंचायत सदस्य दुलाल मलिक, विधानसभा विस्तारक भूपेंद्र खाती मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष मनोज राय ने की एवं संचालन सुमित दास ने किया इस दौरान युवा नेता आयुष चिलाना ,मीरा देव शर्मा आदि उपस्थित थे।