पवनदीप राजन”पवनू” कला,पर्यटन,और संस्कृति में बने उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसेडर
*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पवनदीप राजन को कला, पर्यटन और संस्कृति में उत्तराखण्ड का ब्राण्ड एम्बेसेडर बनाया।*
मुख्यमंत्री ने कहा कि पवनदीप राजन ने सामान्य स्थितियों से उठकर अपनी प्रतिभा से देश दुनिया में उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है।

पवनदीप राजन ने सीएम आवास में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।
Share this post
