June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

सड़क का चौड़ीकरण न होने पर ग्रामीण 2022 के विधानसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार

बिरेन्द्र सिंह कपकोटी

सड़क का चौड़ीकरण न होने पर ग्रामीण 2022 के विधानसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार
——————————————————————
पिथौरागढ।
ग्राम पंचायत पय्याँपौड़ी में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान श्रीमती बबीता देवी की अध्यक्षता में बलुवाकोट -पय्याँपौड़ी सड़क के अतिशीघ्र चौड़ीकरण के लिए सभा का आयोजन किया।
सभा में भूतपूर्व ग्राम प्रधान हीरा लाल सिंह थापा, बंशी राम,भूतपूर्व सैनिक देव सिंह रैखोला, माधो सिंह रैखोला, सेवानिवृत्त अध्यापक चंद्र सिंह थापा, उदय सिंह रैखोला,
धन सिंह थापा आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
सरकार की उपेक्षा के कारण विगत 25 वर्षों से उपरोक्त सड़क का चौड़ीकरण न होने के कारण
नाराज ग्रामीणों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है | ग्रामीणों ने सड़क चौड़ीकरण के लिए “पय्याँपौड़ी सड़क संघर्ष समिति” नाम से एक संगठन बनाया, जिसमें रमेश सिंह रैखोला को अध्यक्ष, मनोज सिंह थापा को उपाध्यक्ष, जगमोहन सिंह कार्की को सचिव, मुकेश सिंह
रैखोला को उपसचिव, विनोद सिंह थापा को कोषाध्यक्ष एवं श्री लाल सिंह थापा को संरक्षक नियुक्त किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि सर्वप्रथम प्रधानमंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद एवं जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को बलुवाकोट -पय्याँपौड़ी सड़क के अतिशीघ्र चौड़ीकरण के लिए ज्ञापन भेजा जाएगा।

यदि अतिशीघ्र सड़क के चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता है तो सभी ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा एवं विधानसभा चुनाव 2022 का संपूर्ण बहिष्कार किया जाएगा।