मेहंदी समारोह में शामिल हुए राज्य मंत्री धीरेन्द्र सिंह पंवार
भाजपा नेता विजय भट्ट की सुपुत्री को दिया सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद
डोईवाला। उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री श्री धीरेन्द्र सिंह पंवार ने आज डोईवाला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभा बड़कोट पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री विजय भट्ट की सुपुत्री के मेहंदी समारोह में शिरकत की।

इस अवसर पर उन्होंने भट्ट परिवार से आत्मीय मुलाकात की तथा मांगलिक समारोह की खुशियों में सहभागी बनकर परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

उन्होंने बेटी को सुख, समृद्धि, प्रेम और खुशियों से परिपूर्ण नवजीवन के लिए अपना स्नेहिल आशीर्वाद दिया।

श्री पंवार ने कहा कि विवाह जैसे मांगलिक अवसर परिवारों को प्रेम, विश्वास और आत्मीयता के सूत्र में बांधते हैं। समारोह में पारिवारिक उल्लास, आत्मीयता और पारंपरिक रीति-रिवाजों की सुंदर झलक देखने को मिली।
