November 24, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष पर सामाजिक समरसता संदेश यात्रा का उत्तराखंड में भव्य स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने किया यात्रा का स्वागत, विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर हुआ अभिनंदन

संत रविदास जी के विचार सामाजिक समानता, सद्भाव और एकजुटता के मजबूत आधार : दीप्ति रावत भारद्वाज

गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने निकली समरसता यात्रा का देहरादून में हुआ भव्य स्वागत

देवभूमि में उमड़ा समरसता यात्रा का स्वागत, पुष्पवर्षा से हुआ संत रविदास जी के विचारों का अभिनंदन

देहरादून। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश लेकर निकली समरसता संदेश यात्रा का उत्तराखंड पहुंचने पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने यात्रा का स्वागत कर संत रविदास जी के विचारों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कुल्हाल (पांवटा साहिब) से लेकर देहरादून तक विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं यात्रा संयोजक श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज ने यात्रा के स्वागत में उमड़े जनसमर्थन के लिए सभी सामाजिक संगठनों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने अपने जीवन और विचारों से समाज को समानता, प्रेम, करुणा और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनका संदेश जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से मुक्त ऐसे समाज की स्थापना का है, जहां प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार और सम्मान प्राप्त हो।


श्रीमती भारद्वाज ने कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं आज भी सामाजिक समरसता और सामाजिक एकता के लिए प्रासंगिक हैं।

उनकी विचारधारा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने और आपसी सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देती है। सामाजिक समरसता केवल विचारों और नारों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे अपने व्यवहार और जीवन में भी अपनाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि इस संदेश यात्रा का उद्देश्य संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना, समाज में समानता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करना और नई पीढ़ी को महापुरुषों के जीवन दर्शन से परिचित कराना है। यात्रा को मिल रहा जनसमर्थन संत रविदास जी के विचारों के प्रति समाज की आस्था और सम्मान को दर्शाता है।

समरसता संदेश यात्रा का कुल्हाल, हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई, झाझरा, प्रेमनगर, बल्लीपुर चौक, किशन नगर चौक, बिंदाल पुल, घंटाघर, आराघर चौक, फव्वारा चौक और रिस्पना सहित विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा एवं उत्साह के साथ स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री लाल सिंह, कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास, राज्य मंत्री श्री बलबीर घुनियाल, श्री मुकेश कुमार, श्री सुमेर चंद्र, श्री स्वराज विद्वान, प्रदेश महामंत्री एवं यात्रा संयोजक श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज, प्रदेश संयोजक संपर्क विभाग श्री हरीश चमोली, प्रदेश प्रवक्ता श्री मथुरा दत्त जोशी एवं श्री कमलेश रमन सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share this post

More stories