May 25, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

उक्रांद के अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने लाॅच की दल की बेबसाइट www.ukd.org.in व टोल फ्री नंबर 9016860860

उत्तराखंड क्रांति दल की वेबसाइट, टोल नंबर व सुझाव शिकायत नंबर माननीय अध्यक्ष श्री काशी सिंह ऐरी जी ने लॉन्च किया
————————————————————–
देहरादून(उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी)
उत्तराखंड क्रांति दल की वेबसाइट व टोल नंबर व शिकायत तथा सुझाव नंबर दल के अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी जी ने विधिवत रूप से लॉन्च किया| जिसमें उत्तराखंड की वेबसाइट www.ukd.org.in हैं, दल से जुड़ने के लिए टोल फ्री नंबर 9016860860 हैं तथा सुझाव व शिकायत के लिए टोल नंबर 18005723686 हैं| इस अवसर पर श्री काशी सिंह ऐरी जी ने कहां कि उक्रांद अपने दमख़म के साथ आगामी विधानसभा चुनाव कि तैयारी में लगा हैं, आज वेबसाइट, टोल फ्री नंबर से सीधे जनता के बीच दल कि रीति नीतियों कों पहुंचने व सीधे जनता से संवाद कि शुरुआत कि हैं | प्रेस कों सम्बोधित करते हुए ऐरी जी ने कहां कि राज्य के युवाओं कों दल से सीधा जोड़जा रहा हैं, राज्य में अपार रोजगार कि संभावनाएं हैं, उक्रांद कि सरकार बनने पर हर बेरोजगार कों रोजगार उपलब्ध कराने कि गारंटी उक्रांद करता हैं, राज्य में चकबंदी, मूलनिवासी कों परिभाषित करना, सशख्त भू क़ानून लागू करने, राज्य की जो परिकल्पना की थी, शहीदों का जो स्वप्ना था इसे पूरा करने के लिए उक्रांद बचनबद्ध हैं | महिलाओं के अधिकार, उनकी सुरक्षा करना मुख्य ध्येय होगा |

राज्य की परिषम्पतियों की वाफ़िसी करना, व राज्य में कोई भी परियोजना हो या नीतियों का निर्माण हो उसमे जन सहभागिता की जायेगी | दिनांक 23 अगस्त 2021कों दल भू कानून व मूलनिवास कों लेकर मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा घेराव करेंगे जिसमें समस्त जनपदों से दल के कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे |उन्होंने कहाँ कि एडटिंग व डिजिटल स्पोर्ट मोहन काला जी द्वारा किया गया |इस अवसर पर श्री हरीश पाठक, मोहन काला, ललित बिष्ट, किशन मेहता,सुनील ध्यानी, प्रकाश उपाध्याय, बहादुर सिंह रावत, विजय बौडाई, शांति भट्ट,राजेंद्र बिष्ट, प्रमिला रावत,डा वी के ओली, शिव प्रसाद सेमवाल, समीर मुंडेपी, वीरेंद्र रावत, मनामोहन पंत, दीपक रावत, किरन रावत, मीनाक्षी घिल्डियाल, दीपक मधवाल, एस एन बिष्ट, अभिषेक बहुगुणा सीमा रावत, दिनेश नेगी, गणेश काला, कमलकान्त, डॉ राजेश पैन्यूली उपस्थित रहे।