November 24, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

Stock Market Prediction For Tomorrow: गिरावट के बाद 25 नवंबर को कैसी रहेगी बाजार की चाल? जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Sensex-Nifty, Stock Market Prediction, 25 November 2026: एक्सपर्ट्स का मानना है कि 4 हफ्तों की रैली के बाद बाजार में कुछ कंसोलिडेशन आ सकता है.

नई दिल्ली: शेयर बाजार में सोमवार को तेज प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली और बेंचमार्क इंडेक्स हालिया रैली के बाद शार्पली टूट गए. सेंसेक्स 1,483.72 अंक यानी 1.77 फीसदी गिरकर 82,435.99 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 450.95 अंक यानी 1.75 फीसदी टूटकर 25,349.65 पर सेटल हुआ. इस गिरावट में निवेशकों की 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की दौलत साफ हो गई और बीएसई-लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 5,08,98,444.87 करोड़ रुपये रह गया.

अब सवाल है कि मंगलवार को बाजार की चाल कैसी रहेगी? एक्सपर्ट्स का मानना है कि 4 हफ्तों में 14 फीसदी से ज्यादा की तेज रैली के बाद बाजार में कुछ कंसोलिडेशन आ सकता है. ऐसे में कल के लिए निफ्टी और बैंक निफ्टी के सपोर्ट-रेजिस्टेंस लेवल को समझना बेहद जरूरी है, ताकि ट्रेडर्स अपनी पोजिशन सही तरीके से प्लान कर सकें.

सोमवार को बाजार में क्या हुआ?

बजाज ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट-रिसर्च पबित्रो मुखर्जी के मुताबिक, बेंचमार्क इंडेक्स गैप-अप के साथ खुले और 26,000 का अहम लेवल हासिल करने की कोशिश की, लेकिन मोमेंटम टिक नहीं पाया. जैसे-जैसे सेशन आगे बढ़ा, प्रॉफिट बुकिंग शुरू हो गई. मंथली एक्सपायरी के दिन बढ़ी वोलैटिलिटी के बीच क्लोजिंग की ओर बिकवाली तेज हो गई और इंडेक्स दिन के लो के पास बंद हुए. इस दौरान रुपया 5 सत्र की तेजी के बाद डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ, जबकि ब्रेंट क्रूड 92 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रहा, जिसने सेंटीमेंट को थोड़ा सपोर्ट दिया.

सेक्टोरल फ्रंट पर सिर्फ आईटी और रियल्टी ही हरे निशान में रहे. निफ्टी आईटी 1.69 फीसदी चढ़ा, जबकि रियल्टी में भी हल्की तेजी रही. दूसरी ओर, मेटल सेक्टर 3.68 फीसदी टूटकर सबसे बड़ा लूजर रहा. इसके अलावा पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, एनर्जी और ऑटो में भी भारी बिकवाली हुई. ब्रॉडर मार्केट में भी दबाव रहा, निफ्टी मिडकैप 100 में 1.01 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.66% की गिरावट आई.

Nifty Prediction For Tomorrow: कल के लिए अहम लेवल

बजाज ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट-रिसर्च पवित्र मुखर्जी के मुताबिक, निफ्टी ने 2 सत्र की जीत की लय तोड़ी और मंथली एक्सपायरी वाले दिन तेज गिरावट के साथ बंद हुआ. डेली चार्ट पर बियरिश एनगल्फिंग कैंडल बनी है, जो ऊपरी स्तरों पर प्रॉफिट बुकिंग का संकेत है. निफ्टी पॉजिटिव नोट पर खुला और 25,992 का इंट्राडे हाई बनाया, लेकिन ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं पाया और 25,350 के आसपास बंद हुआ.

आगे निफ्टी के 24,800-25,700 की रेंज में कंसोलिडेट होने की उम्मीद है. यही रेंज अगले बड़े अप-मूव के लिए बेस बना सकती है, जिसका टारगेट शॉर्ट टर्म में पिछला ऑल-टाइम हाई 26,373 है. शॉर्ट टर्म सपोर्ट 24,800-24,600 पर है, जो हालिया ब्रेकआउट एरिया, 20 दिन के EMA और पिछले 4 हफ्तों की रैली के 38.2% रिट्रेसमेंट का संगम है.

Bank Nifty Prediction For Tomorrow: नोट करें सपोर्ट रेजिस्टेंस

बैंक निफ्टी में भी बियरिश एनगल्फिंग कैंडल बनी. यह पॉजिटिव नोट पर खुला और 65,193 का इंट्राडे हाई बनाया, लेकिन ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं पाया और 62,585 के आसपास गहरे लाल निशान में बंद हुआ.आगे बैंक निफ्टी के 61,000-64,000 की रेंज में कंसोलिडेट होने की उम्मीद है. यह कंसोलिडेशन अगले अप-मूव के लिए बेस बना सकता है, जिसका टारगेट 66,200 है. यह लेवल 61,764-49,950 की बड़ी गिरावट के 138.2% एक्सटर्नल रिट्रेसमेंट पर है. शॉर्ट टर्म सपोर्ट 60,500-61,000 पर है, जो पिछले हफ्ते के लो और फरवरी 2026 के पिछले ऑल-टाइम हाई का संगम है.

ट्रेडर्स के लिए सलाह

एक्सपर्ट के मुताबिक, कल की स्ट्रैटेजी लेवल-बेस्ड होनी चाहिए. निफ्टी के लिए 25,700 के ऊपर टिकना तेजी का संकेत होगा, जबकि 24,800 के नीचे गिरावट गहरी हो सकती है. बैंक निफ्टी के लिए 64,000 के ऊपर तेजी और 61,000 के नीचे कमजोरी का संकेत होगा. वोलैटिलिटी ज्यादा रहने की उम्मीद है, इसलिए स्टॉप-लॉस के साथ ट्रेड करना ही समझदारी होगी.

Share this post

More stories