धामी सरकार के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही रायपुर विधानसभा, विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ के प्रयासों से धरातल पर उतर रही विकास योजनाएं
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में पुस्ता निर्माण कार्य का विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने किया शुभारंभ
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में रायपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर नई गति प्राप्त कर रहे हैं।

इसी क्रम में आज रायपुर विधायक श्री उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मालदेवता, देहरादून में पुस्ता निर्माण कार्य के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

विधायक ने कहा कि महाविद्यालय में पुस्ता निर्माण कार्य परिसर की आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे महाविद्यालय परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा, सड़क, सुरक्षा, आधारभूत सुविधाओं और जनकल्याण के क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ कार्य कर रही है। रायपुर विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि उनका संकल्प रायपुर विधानसभा को विकास, शिक्षा और जनसुविधाओं के क्षेत्र में आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करना है। जनआकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना और प्रत्येक क्षेत्र तक विकास का लाभ पहुंचाना उनकी प्रतिबद्धता है।
