November 20, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

इगास बग्वाल हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक : उमेश शर्मा ‘काऊ'(VIDEO देखें)

पार्षद विमल उनियाल के प्रयासों की विधायक ने की सराहना, भव्य संस्कृति संध्या में लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर हुए लोग
देहरादून। इगास बग्वाल की पूर्व संध्या पर वार्ड संख्या 53 के पार्षद विमल उनियाल द्वारा आयोजित भव्य एवं दिव्य संस्कृति संध्या में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजक पार्षद विमल उनियाल एवं उनकी पूरी टीम को शानदार आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि इगास बग्वाल उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों, पूर्वजों की परंपराओं और लोकजीवन से जुड़ने का संदेश देता है। हमारी लोक संस्कृति केवल हमारी पहचान ही नहीं, बल्कि हमारी अमूल्य धरोहर भी है, जिसे संजोकर रखना हम सभी का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि यह बेहद सराहनीय है कि पार्षद विमल उनियाल विगत कई वर्षों से इगास जैसे पारंपरिक लोकपर्व की महत्ता को समझते हुए निरंतर इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रयासरत हैं। उनके द्वारा आयोजित ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, रीति-रिवाजों और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं।

विधायक ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम अपनी लोक परंपराओं को केवल आयोजनों तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने दैनिक जीवन और पारिवारिक संस्कारों का हिस्सा बनाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर गर्व कर सकें।
इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों को उत्तराखंड की लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया। विधायक ने आयोजन की सफलता के लिए पार्षद विमल उनियाल सहित सभी सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

Share this post

More stories