आम कार्यकर्ताओं की राय बनेगी प्रत्याशी चयन का आधार: भट्ट
धारचुला की घटना अवसरवाद और दूषित मानसिकता की परिचायक
देहरादून 18 नवंबर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी मे विस चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन मे कार्यकर्ताओं की भवना को अधिक महत्व दिया जायेगा। इसमें जन राय सुमारी कार्यकर्ताओं की राय और कोर कमेटी के विश्लेषण, तीनों तरीके के आधार को परखा जायेगा।
पर होगा। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष एवं भट्ट ने आरोप लगाया कि धारचूला की घटना को अवसरवाद और दूषित मानसिकता का परिचायक बताते हुए कहा कि कांग्रेस कैसे लोगों को राजनीति में आगे बढ़ाती है यह देखने को मिला है। उन्होंने
सरकार की बहिन भुली योजना को मातृ शक्ति सशक्तिकरण में अहम बताते हुए विपक्ष की आपत्तियां को अच्छे कार्यों में बाधा डालने वाली विघ्न संतोषी प्रवृति बताया।
पार्टी मुख्यालय में विभिन्न मुद्दों पर मीडिया के सवालों के ज़बाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्याशी चयन को पार्टी अनेक प्रक्रियाओं से गुजरती है। जिसमें पहले हमने अपने पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों को पाँच-पाँच विधानसभा क्षेत्र दिये थे। उनका संबंधित विधानसभा क्षेत्र में दौरे, वहाँ के सामाजिक समीकरण, राजनीतिक परिदृश्य, मुद्दों पर उनकी सबसे चर्चा हुई। कोर कमेटी की बैठक मे पूरी रिपोर्ट सदस्य विस्तारपूर्वक रखेंगे। इसके अलावा तीन लोगों की टोली रायशुमारी की दृष्टि से भी भेजी जायेगी जो मंडल तक के पदाधिकारियों से तीन नाम बन्द बॉक्स मे लिखकर पर्ची में डालेंगे। इससे पॉलिटिकल सिस्टम में वहाँ का समीकरण समझने मे मदद मिलेगी। जनता द्वारा जो फीडबैक आएगा रायशुमारी के माध्यम से वो भी एक आधार होगा। इस तरह से इन तीनों आधारों के आधार पर पार्टी अपने प्रत्याशी का चयन कर पैनल बनाकर केंद्र को भेजेगी।
मीडिया द्वारा हरीश धामी के नरबलि वाले बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इस घटना ने ययह बता दिया है कि कांग्रेस के अंदर कैसी संस्कृति है और वे किस प्रकार के लोगों को पार्टी टिकट देकर विधायक बनाती है। जो व्यक्ति अपने को गुंडा बता रहा हो और नर बलि देने तक की बात को कर रहा हो ऐसे लोगों का चयन अगर कांग्रेस द्वारा विधायक के लिए होता है तो वहां की जनता, खासतौर धारचूला की जनता भी ऐसे लोगों को लोकतंत्रिक तरीके से सबक सिखाएगी। उनका उस दिन का प्रदर्शन बहुत ही निंदनीय था और हम उसकी घोर भर्त्सना करते हैं।
उन्होंने धामी सरकार द्वारा बहिन भुली योजना को लेकर पूछे सवाल और कांग्रेस की आपत्तियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा सरकार मातृशक्ति को हर सुविधा देने के निर्णय में पूरी तरह साथ है। सभी जानते हैं कि उत्तराखंड का राज्य का आंदोलन मात्र शक्ति के बल पर ही खड़ा हुआ और राज्य के निर्माण में भी उनका योगदान अमूल्य है। अगर सरकार ने निर्णय लिया है कि बहनी भुली योजना के तहत सेल्फ हेल्प ग्रुप की बहनों को वो आर्थिक सहायता मिलेगी तो हम उसका स्वागत करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि धीरे-धीरे जो हमने लखपति दीदी को आगे बढ़ाया अनेकों स्वयं सहायता समूह के माध्यम से, आज बहने अपने पैरों में खड़ी हुई है। और यह मदद उनको और अधिक सशक्त करने में कारगर साबित होगी।
उन्होंने कांग्रेस की आपत्तियों पर कहा कि उन्हें कोई भी अच्छा और सकारात्मक कार्य कभी स्वीकार नहीं है। कांग्रेस जहां जहां अपनी सरकारें हैं वहां वे महिलाओं के हित में घोषणाएं करती है लेकिन, उन्हें कभी पूरा नहीं करती है। लिहाजा उनकी विश्वसनीयता पूरी तरह शून्य है। वैसे में जब भाजपा सरकार का यह निर्णय महिलाओं की स्थिति को पूरी तरह बदल देगा तो कांग्रेस का इससे नाराज होना स्वाभाविक है।
